{"_id":"6a436643592d67f7850bfe6c","slug":"video-pandoh-dam-extra-water-release-beas-river-alert-mandi-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: पंडोह बांध से 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:16 PM IST
पंडोह बांध के जलाशय में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए प्रशासन ने ब्यास नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना जताई है। जल प्रबंधन के तहत मंगलवार को बांध से करीब 6,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी में कुल जल प्रवाह लगभग 13,000 क्यूसेक तक पहुंच जाएगा।
प्रशासन के अनुसार यदि आगामी घंटों में जलाशय में पानी की आवक और बढ़ती है तो स्पिलवे गेटों के माध्यम से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। इससे ब्यास नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जिले के लोगों, पर्यटकों, मजदूरों और नदी किनारे रहने वाले परिवारों से ब्यास नदी के तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने होटल, गेस्ट हाउस, होमस्टे, कैंप संचालकों और टैक्सी चालकों से भी पर्यटकों को जागरूक करने को कहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए। पानी छोड़े जाने से पहले हूटर और सायरन के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से नदी में नहाने, मछली पकड़ने या फोटो और वीडियो बनाने के लिए नदी के किनारे न जाने की सलाह दी है। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।