{"_id":"6a3285c6ecd36d6048098727","slug":"video-people-took-to-the-streets-demanding-restoration-of-sandhol-college-demonstrated-against-the-government-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संधोल कॉलेज को बहाल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संधोल कॉलेज को बहाल करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
डिग्री कॉलेज संधोल को बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संधोल कॉलेज क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है और इसे किसी भी सूरत में बंद अथवा कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रैली निकालकर लोगों ने अपनी मांगों को बुलंद किया तथा बाद में तहसीलदार संधोल के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।