Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
There was an altercation between the protesters and the police at the Jogindernagar Public Works Department office
{"_id":"6852a568c5431fd0dc026b5d","slug":"video-there-was-an-altercation-between-the-protesters-and-the-police-at-the-jogindernagar-public-works-department-office-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शनकारियों और पुलिस से कहासुनी
लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बाधित सड़क को बहाल करने की मांग को लेकर पहुंचे ग्रामीणों और संबंधित विभाग के उदासीन रवैये पर विवाद गहरा गया। आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से को शांत करवाने के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ा। इसी बीच लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रवेश करने के दौरान प्रदर्शनकारियों व पुलिस में कहासुनी भी हो गई। करीब एक घंटे की गहमागहमी के बीच स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद विवाद सुलझा। दरअसल गडूही भौरा कस की बंद पड़ी सड़क की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में प्रभावित पंचायतों के वाशिदें लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के बाहर पहले धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद जब विभाग के उच्चाधिकारियों को अपनी मांगों के संबंधित ज्ञापन सौंपने के लिए ग्रामीण कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय में मौजूद अधिकारियों से मिलने से जब रोका गया तो प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे जिला परिषद सदस्य विफर उठे और कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। लोक निर्माण विभाग वृत जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता, एसडीएम मनीश चौधरी को भी ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी है। लोक निर्माण विभाग वृत जोगिंद्रनगर के अधिशाषी अभियंता राजीव ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।