Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Tiranga Yatra taken out in honour of Indian Army in Jogindernagar, area echoed with slogans of Pakistan Murdabad
{"_id":"682f092b06e192ec370ac450","slug":"video-tiranga-yatra-taken-out-in-honour-of-indian-army-in-jogindernagar-area-echoed-with-slogans-of-pakistan-murdabad-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जोगिंद्रनगर में भारतीय सेना की शान में निकाली विजय रैली , भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जोगिंद्रनगर में भारतीय सेना की शान में निकाली विजय रैली , भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंजा क्षेत्र
जोगिंद्रनगर में भारतीय सेना के सम्मान में विजय तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय व्यापार मंडल, पंचायत प्रतिनिधी और पूर्व सैनिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में 26 नागरिकों की निर्मम हत्या पर पाकिस्तान के विरूद्ध भारतीय सेना की कल्पना से अधिक की गई कार्रवाई की सराहना करते हुए शहरवासियों ने भारतीय सेना के पराक्रम को सराहा। गुरुवार को शहर के सनातन धर्मसभा मंदिर में एकत्रित सैकड़ों उपमंडलवासियों ने एकजुटता के साथ शहर भर में विजय रैली निकालकर सेना के साहस और भी बढ़ाया। मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन चोक, पठानकोट चाैक, लक्ष्मी बाजार से होते हुए विजय रैली आदर्श कन्या पाठशाला तक पहुंची। विजय रैली में शामिल मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अजय सकलानी, मंडल भाजपा के अध्यक्ष संजय कुमार, उपाध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने में भारतीय सेना ने सफलता हासिल की। मसौली पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, भराडू पंचायत की पूर्व प्रधान रीता ने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय सेना ने जो कार्रवाई अमल में लाई उसकी सराहना विश्व भर में हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।