{"_id":"6987388dd9fa4278a405520c","slug":"video-to-interact-with-pm-modi-you-will-have-to-pass-the-budget-quest-by-answering-30-questions-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से करना है संवाद तो 30 प्रश्नों के जबाव देकर बजट क्वेस्ट करना होगा क्वालीफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से करना है संवाद तो 30 प्रश्नों के जबाव देकर बजट क्वेस्ट करना होगा क्वालीफाई
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत बजट क्वेस्ट के नाम से एक अन्य कार्यक्रम को लाॅन्च किया गया है। यह कार्यक्रम युवाओं को अपनी सोच और विजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सांझा करने का अवसर प्रदान करेगा। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने मंडी में दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं को देश की आर्थिक नीतियों, बजट प्रक्रिया और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में सामने आया है। यह पहल युवाओं को अपने विचार, सुझाव और दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करती है। भारती मोंगरा ने बताया कि क्वीज के तहत माय भारत पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवाने के बाद इसमें भाग लिया जा सकता है। इसमें 15 मिनट में 30 प्रश्नों के उत्तर देने का अवसर मिलेगा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वालों को दूसरे चरण में निबंध लेखन में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना विजन और विचार साझा करने का मौका दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में न केवल बजट संबंधी जानकारी बढ़ेगी, बल्कि उनमें विश्लेषणात्मक सोच, रचनात्मक अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक सहभागिता की भावना भी विकसित होगी। भारती मोंगरा ने विश्वविद्यालय, प्रशासन, शिक्षकों एवं सभी शैक्षणिक संस्थानों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे इस जानकारी का व्यापक प्रसार करें तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह पहल युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनने की दिशा में एक सार्थक कदम सिद्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।