{"_id":"6986eacb0139dd84c509d3cf","slug":"video-abdakaranagara-pahaca-parabhara-matara-garashacathara-yathava-katharaya-bjata-para-ka-vasatara-sa-caraca-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव, केंद्रीय बजट पर की विस्तार से चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव, केंद्रीय बजट पर की विस्तार से चर्चा
अंबेडकरनगर पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने शनिवार को बसखारी मार्ग स्थित सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि कुल 53.47 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय बजट में से 4.18 लाख करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश के लिए आवंटित किए गए हैं। इस बड़ी धनराशि से प्रदेश के समग्र, संतुलित और तीव्र विकास को नई दिशा मिलेगी। बजट से प्रदेश में एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक हब और शहरी आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी। इसका सीधा लाभ अंबेडकरनगर को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मिलेगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित एआई आधारित ‘भारत विस्तार योजना’ के माध्यम से जिले के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक तकनीकों से जुड़ेंगे। किसान फसल उत्पादन, मौसम पूर्वानुमान और कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इससे कृषि उत्पादन और आय में वृद्धि होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।