{"_id":"6986e72c8eda5018f307045a","slug":"video-meerut-railway-station-to-get-new-identity-reflecting-freedom-struggle-heritage-ashwini-vaishnaw-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरठ रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत दिखेगी: अश्विनी वैष्णव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ रेलवे स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत दिखेगी: अश्विनी वैष्णव
राज्यसभा में आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मेरठ का इतिहास देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि इसी गौरवशाली विरासत को ध्यान में रखते हुए मेरठ रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने अवगत कराया कि प्रारंभिक चरण में स्टेशन का जो डिज़ाइन तैयार किया गया था, वह अत्यंत आधुनिक तो था, किंतु उसमें मेरठ के ऐतिहासिक महत्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पहलुओं का समुचित प्रतिबिंब नहीं हो पा रहा था।
रेल मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि इसी उद्देश्य से उन्होंने माननीय राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी से व्यक्तिगत रूप से आग्रह किया कि वे मेरठ के वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श कर ऐसा डिज़ाइन तैयार करें, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन की झलक दिखाई दे। इस पहल के लिए उन्होंने सांसद श्री वाजपेयी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों को साथ जोड़कर एक नया और विजनरी डिज़ाइन प्रस्तुत किया है, जिसके अनुसार वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।
रेल मंत्री ने यह भी कहा कि स्टेशन का पुनर्निर्माण चालू रेल यातायात के बीच किया जा रहा है, जिसके कारण सुरक्षा और सावधानी के विशेष उपाय अपनाने पड़ते हैं। इसके बावजूद कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जर्मनी के बर्लिन जैसे शहरों में इस तरह के पुनर्निर्माण कार्यों में 8–10 वर्ष तक का समय लगा, जबकि भारत में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम कहीं अधिक गति से किया जा रहा है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि मेरठ स्टेशन का यह नया स्वरूप आने वाले 50 से 100 वर्षों की आवश्यकताओं और दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है, जो न केवल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा बल्कि देश के स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक विरासत को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।