{"_id":"6986e9ee3cf75339410ac697","slug":"aap-leader-lucky-oberoi-murdered-in-jalandhar-dgp-says-isi-gangster-conspiracy-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या, DGP बोले—ISI-गैंगस्टर साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या, DGP बोले—ISI-गैंगस्टर साजिश
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Sat, 07 Feb 2026 01:01 PM IST
Link Copied
जालंधर में शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दौरान डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पंजाब में सक्रिय गैंगस्टरों के साथ गठजोड़ कर राज्य के युवाओं को गुमराह करने की साजिश रच रही है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पाकिस्तान लगातार पंजाब को अस्थिर करने की कोशिशों में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि सीमापार से पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही है और हालात बेहद गंभीर हैं। डीजीपी के मुताबिक, पाकिस्तान से भेजे जा रहे हथियारों में ड्रोन के बारे में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद जमीन के रास्ते की तुलना में करीब 400 गुना अधिक हथियार ड्रोन के जरिए पंजाब में पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर हथियार और नशीले पदार्थ पंजाब भेजे जा रहे हैं, जिनका मकसद युवाओं को अपराध और गैंगवार की ओर धकेलना है। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।