{"_id":"6a6f2fd3404ddc79a20200b7","slug":"video-trilok-jamwal-alleges-cm-sukhu-phone-tapping-himachal-politics-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: सीएम सुक्खू अपने ही मंत्रियों-विधायकों के फोन टैप करा रहे, भाजपा का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: सीएम सुक्खू अपने ही मंत्रियों-विधायकों के फोन टैप करा रहे, भाजपा का आरोप
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:23 PM IST
Link Copied
भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता एवं बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के भीतर अविश्वास और अंतर्कलह चरम पर है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी ही सरकार के मंत्रियों और विधायकों के फोन टैप करवा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिम उपस्थिति ऐप के माध्यम से मुख्यमंत्री को छोड़कर उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों की लोकेशन तक पर नजर रखी जा रही है। उनके अनुसार यह सरकार के भीतर भरोसे की कमी को दर्शाता है।
त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनावों में भाजपा को मिले जनसमर्थन और कांग्रेस की हार के बाद सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके परिवारों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं तथा विरोध-प्रदर्शनों पर हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भविष्य में भाजपा सरकार बनने पर राजनीतिक द्वेष के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाएगा।
भाजपा विधायक ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की चार्जशीट समिति सरकार के कथित भ्रष्टाचार का दस्तावेज तैयार कर रही है, जिसे जल्द जनता के सामने रखा जाएगा।
कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशा माफिया और गोलीबारी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस प्रशासन आपसी खींचतान में उलझा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार की कार्यशैली का जवाब उचित समय पर देगी।
प्रेस वार्ता में विधायक इंद्र सिंह गांधी, महापौर सुमन ठाकुर, राकेश वालिया, पाल वर्मा, करण और गिरीश चंदेल भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।