{"_id":"6899aba7bd2433508c0601a0","slug":"video-under-the-banner-of-swadeshi-jagran-manch-businessmen-raised-slogans-of-go-back-on-seri-stage-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सेरी मंच पर स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले कारोबारियों ने लगाए गो बैक के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सेरी मंच पर स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले कारोबारियों ने लगाए गो बैक के नारे
स्वदेशी जागरण मंच के बैनर तले सोमवार को मंडी जिले के व्यापारियों ने सेरी मंच पर एकजुट होकर विदेशी कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गो बैक के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में मंडी जिले के 12 व्यापार मंडलों की तरफ से आए व्यापारियों ने भाग लिया। हालांकि मौसम की खराबी के कारण बहुत से व्यापारी इसमें शामिल नहीं हो पाए। इस आंदोलन को लीड कर रही प्रदेश स्वदेशी शोध की प्रमुख प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि आज विदेशी कंपनियों के कारोबार ने स्थानीय दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट लाकर खड़ा कर दिया है। इसलिए अब समय आ गया है कि इस विषय पर सभी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि अभी मंडी से यह सांकेतिक धरना दिया गया है जबकि आने वाले समय में प्रदेश भर में इसे एक जनआंदोलन के रूप में खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही भविष्य में इस विषय पर मंडी में एक अधिवेशन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर इस मुद्दे आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी। उधर, जिला भर से आए व्यापारियों ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया और इसे आज के समय की जरूरत बताया। इंदिरा मार्किट व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा, व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीण अग्रवाल और भारतीय व्यापार मंडल हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सरदार हंसपाल सिंह ने कहा कि वे इस आंदोलन का पूरी तरह से समर्थन करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।