{"_id":"69a67d40994d69887e04db42","slug":"video-kinnaur-tourists-from-across-the-country-including-mumbai-and-pune-arrived-to-celebrate-the-famous-holi-of-sangla-valley-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: सांगला घाटी की प्रसिद्ध होली मनाने मुंबई, पुणे सहित देशभर से पहुंचे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: सांगला घाटी की प्रसिद्ध होली मनाने मुंबई, पुणे सहित देशभर से पहुंचे पर्यटक
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:48 AM IST
Link Copied
जनजातीय जिले किन्नौर की सांगला घाटी में चल रहे होली उत्सव में मुंम्बई, पूर्ण सहित देशभर से पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंचे हैं। तीन दिवसीय इस उत्सव का आज समापन होगा। समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी शिरकत करेंगे। घाटी के नाग मंदिर में यह उत्सव मुख्य रूप से मनाया जा रहा। स्थानीय लोग और पर्यटक मंदिर में एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगा रहे हैं। साथ ही डीजे धुनों में दिनभर डांस का दौर चल रहा है। सांगला घाटी समुद्र तल से लगभग 2,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह अपने मनमोहक दृश्यों और होली के अनूठे उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। सांगला घाटी में होली फागुली उत्सव का एक हिस्सा है। होली उत्सव के तीसरे दिन मनाई जाती है। होली की सुबह, सभी लोग नाग मंदिर में एकत्रित होते हैं, जहां कुछ पुरुष रामायण महाकाव्य के पात्रों का वेश धारण करते हैं ।इसके बाद ये पात्र नाग मंदिर से जुलूस का नेतृत्व करते हुए एक गांव से दूसरे गांव जाते हैं। यह एक अद्भुत दृश्य होता है। जुलूस के दौरान स्थानीय व्यंजन और फासुर नामक पारंपरिक शराब भी परोसी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।