{"_id":"68da6837ee918f59660a4bc9","slug":"video-new-generation-and-gst-conference-organized-at-satya-narayan-temple-rampur-2025-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: सत्य नारायण मंदिर रामपुर में न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: सत्य नारायण मंदिर रामपुर में न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन
सत्य नारायण मंदिर रामपुर में न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद जीएसटी की वर्तमान संरचना, उसकी चुनौतियां और आने वाले समय में इसके सुधारों पर वक्ता ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार न्यू जनरेशन के युवा उद्यमियों और स्टार्टअप जगत के लिए जीएसटी नई संभावनाएं लेकर आया है। मुख्य अतिथि बिहारी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की नई धारा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रणाली को सही रूप से समझें और पारदर्शी व्यापार की दिशा में इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर संग्रहण को आसान बनाना, कराधान में पारदर्शिता लाना और डिजिटल युग में अर्थव्यवस्था को गति देना है। बिहारी शर्मा ने कहा कि जीएसटी के चलते आज व्यवसाय जगत में एकरूपता आई है। राज्य की कर जटिलताओं से मुक्ति मिली है। उनका कहना था कि आज की यह कर व्यवस्था युवा पीढ़ी को न केवल व्यापार में सहजता दे रही है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी भी उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। नेगी ने कहा कि यह सिर्फ टैक्स या कर व्यवस्था की चर्चा भर नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के आर्थिक भविष्य, व्यापार में पारदर्शिता और राष्ट्र की प्रगति की राह को सशक्त बनाने का एक संगम है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने भी नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी पर अपने विचार रखे। इस मौके पर सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, कुलबीर खूंद, हेमराज कश्यप, चेतन पाकला, बिना नेगी, नैना देवी, प्रमिला मेहता, रीना ठाकुर, अनिल चौहान, नीना शर्मा, केडी कश्मीरी, केवल राम, मंगलदास और राम मूर्ति चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।