{"_id":"6a01a5e5a9135737ef00978c","slug":"video-rampur-bushahr-candidates-arrive-to-file-nominations-with-supporters-on-the-final-day-of-district-council-elections-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: जिला परिषद चुनाव के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: जिला परिषद चुनाव के अंतिम दिन कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 11 May 2026 03:18 PM IST
Link Copied
पंचायती राज चुनावों को लेकर सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था। तहसील मुख्यालय रामपुर में सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही उम्मीदवारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया। भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने नामांकन भरे। विधान सभा रामपुर के चार जिला परिषद वार्डों से अब तक 13 प्रत्याशियों ने चुनावी ताल ठोकी है। सोमवार को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों सहित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए नामांकन दर्ज करने का अंतिम दिन चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। कई उम्मीदवार खोपड़ी तो कई उम्मीदवार पुराने बस अड्डे की ओर से नामांकन को आए। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर नाटी भी लगाई। अंतिम दिन नेशनल हाईवे पांच से प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमते नाचते हुए पहुंचे। जिला परिषद के लिए 8 मई को पहले दिन कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किए थे। वहीं 9 मई को कोई नामांकन नहीं हुआ। सोमवार को अंतिम दिन भाजपा समर्थित प्रत्याशियों वार्ड नंबर 1 ज्यूरी त्यावल से रेखा, वार्ड 2 झाकड़ी से ममता आजाद, वार्ड नंबर 3 नरैण से शिव राम नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी वार्ड नंबर 1 ज्यूरी त्यावल से अनुराधा सफेल, वार्ड नंबर 3 नरैण से सुदेश कौशिक और वार्ड नंबर 4 बगलती से रमिला कैरो ने नामांकन भरा। इसके अलावा फूंजा पंचायत की पूर्व प्रधान रही शशि जिंटा ने ज्यूरी त्यावल, दिवान मिंडन ने नरैण वार्ड से नामांकन भरा। जिला परिषद प्रत्याशियों ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।