{"_id":"6a229630a724fe7a1f0052cb","slug":"video-rampur-bushahr-care-for-the-environment-only-then-will-the-nation-become-great-jagatkhana-echoes-with-slogans-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान... नारों से गूंजा जगातखाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान... नारों से गूंजा जगातखाना
Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 03:09 PM IST
Link Copied
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रैलियां निकालकर लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल, जगातखाना के छात्र-छात्राओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने "पर्यावरण का रखें ध्यान, तभी बनेगा देश महान" और "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का माहौल देखने को मिला। वहीं, आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर से लेकर एनएच-5 और खनेरी क्षेत्र तक जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने पोस्टरों और बैनरों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। "आओ मिलकर पेड़ लगाएं, पर्यावरण को हम बचाएं" तथा "धरती की है यही पुकार, पेड़ लगाओ बार-बार" जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। स्कूल प्रबंध निदेशक चंद्रकांता ने बताया कि इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उधर, गुरुकुल पब्लिक स्कूल गोपालपुर (डोबी) के विद्यार्थियों ने भी जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्रों ने "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ", "सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम" और "पेड़-पौधे हैं वरदान, मत करो इनका अपमान" जैसे नारों के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रकृति को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।