{"_id":"686e3c5167b3e34c000cdfdf","slug":"video-rampur-bushahr-lic-employees-held-a-one-day-strike-over-various-demands-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: एलआईसी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की एक दिवसीय हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: एलआईसी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर की एक दिवसीय हड़ताल
उत्तरी जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एलआईसी कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल की। रामपुर शाखा एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शर्मा ने हड़ताल की अध्यक्षता की। शर्मा ने कहा कि सभी श्रम संहिताएं रद्द करने, बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का निर्माण वापस लेने, बीमा कानूनों में परिवर्तन न करने, एलआईसी के विनिवेशीकरण पर रोक, बीमा प्रीमियम पर जीएसटी वापस लेने, एलआईसी में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी संवर्ग में तत्काल नई भर्ती करने, स्थायी काम की आउटसोर्सिंग पर रोक, समान काम के लिए समान वेतन, और सभी कर्मचारियों को 1995 की पेंशन योजना में शामिल करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल की गई। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह, सचिव एसआर लारजू, प्रेम दासी, सुंदरी देवी, अजय नंदा, कैलाश नेगी और अजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।