{"_id":"68403e71f909cd492d0d61bb","slug":"video-rampur-bushahr-massive-fire-incident-in-gram-panchayat-bharedi-household-goods-burnt-in-fire-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत भरैड़ी में भीषण अग्निकांड, घर में लगी आग से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: ग्राम पंचायत भरैड़ी में भीषण अग्निकांड, घर में लगी आग से सामान जला
तहसील कुमारसैन के अंतर्गत ग्राम पंचायत भरैड़ी में आज दोपहर लगभग 3:00 बजे एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,कलपना जो बहेड़ी गांव की स्थाई निवासी है के नव निर्मित घर में, जहां कल्पना देवी (पत्नी स्व. ढोलाराम) निवास करती हैं, अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशामक विभाग कुमारसैन को दी। विभाग की टीम ने समय पर मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया। चलती आग के बीच अग्निशमन दल ने घर के कुछ हिस्सों को बचाने में सफलता पाई, जिससे और बड़ा नुकसान टल गया। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति – जिसमें घरेलू सामान, कपड़े, अनाज एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों व पूर्व प्रधान देवराज वर्मा ने ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि वे इस कठिन समय में संभल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।