जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 116 पर चापोला के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दो पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों पिकअप इतनी तेज रफ्तार में थी कि भिड़ंत के बाद दोनों में भीषण आग लग गई।
ये भी पढ़ें: Banswara News: परतापुर में नेपाली कुक पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, रोटी को लेकर हुआ था विवाद
हादसे में एक पिकअप में आग लग जाने से चालक जिंदा जल गया, वहीं दूसरी पिकअप का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं सूचना के बाद अलीगढ़ थानाधिकारी पवन कुमार चौधरी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पहले तो दमकल मंगवाकर आग पर काबू पाया फिर जेसीबी की मदद से पिकअप में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। चालक को बाहर निकालने तक उसकी जलने से मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अलीगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
थानाधिकारी पवन कुमार चौधरी ने मशक्कत के बाद पिकअप में जले चालक के शव को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अलीगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक चालक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखी, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।