{"_id":"683fd8b0aa979794fc0a616d","slug":"video-video-yavaka-ka-gal-ratakara-hataya-rasasaya-sa-bthha-mal-hatha-para-maha-ma-thasa-tha-kapaugdha-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक की गला रेतकर हत्या, रस्सियों से बंधे मिले हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा था कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक की गला रेतकर हत्या, रस्सियों से बंधे मिले हाथ-पैर, मुंह में ठूंसा था कपड़ा
अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे रामा चौहान गांव में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र सिद्धार्थ के रूप में हुई है। युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के ही एक पड़ोसी के निर्माणाधीन सरिया में मिला। शव की हालत देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था जिससे हत्या से पहले उसे बांधकर काबू में किया गया प्रतीत होता है। परिजन जब सुबह खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंचे तो सागर का रक्तरंजित शव देखकर दहाड़ें मारकर रोने लगे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर संग्रामपुर थाना प्रभारी बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों ने सागर की हत्या को पूर्व नियोजित साजिश बताया है और गांव के ही कुछ लोगों पर पारिवारिक रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सागर को पहले बेहोश किया गया फिर रस्सियों से बांधकर गला काट दिया गया। मृतक अनुसूचित जाति से था।
थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या की पुष्टि हुई है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, जैसे ही तहरीर मिलती है, मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की जाएगी। फील्ड यूनिट को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।