Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
Due to snowfall, Lahaul valley shivered with December-like cold even in June, people were forced to light tandoor
{"_id":"683fe8ddf07c3c45020560d2","slug":"video-due-to-snowfall-lahaul-valley-shivered-with-december-like-cold-even-in-june-people-were-forced-to-light-tandoor-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lahaul: बर्फबारी से जून में भी दिसंबर जैसी ठंड से कांपी लाहौल घाटी, तंदूर जलाने को मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lahaul: बर्फबारी से जून में भी दिसंबर जैसी ठंड से कांपी लाहौल घाटी, तंदूर जलाने को मजबूर हुए लोग
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल, चंबा के पांगी में जून में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। घाटी में दशकों बाद मौसम में ऐसा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वार्मिंग का प्रत्यक्ष्य प्रमाण मान रहे हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इस बार जून में दिसंबर जैसी सर्दी लेकर आया है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ठिठुरन इतनी बढ़ गई है कि लोगों को तंदूर जलाकर खुद को गर्म रखना पड़ रहा है। वहीं लोगों ने कोट, जैकेट व स्वेटर को भी बाहर निकाल दिया है। शिमला व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी ठंडक महसूस की जा रही है। जून की तपीश गायब है। लोग सुबह स्वेटर, जैकेट पहनकर ही घर से निकल रहे हैं। पिछले कई दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले रिहायशी इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल असर पड़ा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि कुछ दिनों से सुबह और शाम का तापमान बहुत गिर गया है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कहा कि ऐसा मौसम दशकों बाद देखने को मिल रहा है। पर्यटन कारोबारी रमेश, दोरजे और रिगजिन ने कहा कि ठंड के कारण पर्यटक टैंट व कैंपिंग के बजाय होटल और होम स्टे में ठहरने की प्राथमिकता दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।