{"_id":"683febe702c4cbdd470341ca","slug":"video-fire-broke-out-in-a-paint-warehouse-in-saharanpur-causing-panic-in-the-locality-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में पेंट के गोदाम में लगी आग, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में पेंट के गोदाम में लगी आग, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:17 PM IST
सहारनपुर में छुटमलपुर नगर पंचायत के फतेहपुर भादो की शिव कालोनी में बुधवार सुबह 11 बजे घर पर बनाए गए सत्येंद्र कुमार पुत्र जगदीश के पेंट के गोदाम में आग लग गई। इससे मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फतेहपुर थाने पर खड़ी फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आबादी के बीच आग लगने से इस दौरान लोगों में हड़कंप मचा रहा। सत्येंद्र की कलसिया रोड स्थित तिराहे पर पेंट की दुकान है। उसने पेंट, समोसम, वाल पुट्टी आदि सामान अपने घर के पीछे टीन शेड डाल कर उसमें रखा हुआ था। शार्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।