Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Preparations underway to welcome Rahul Gandhi in Chandigarh, heated exchange between Congress workers and police
{"_id":"683fe80fa48b08217c0b35dc","slug":"video-preparations-underway-to-welcome-rahul-gandhi-in-chandigarh-heated-exchange-between-congress-workers-and-police-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में राहुल गांधी के स्वागत की तैयारियां, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोकझोंक
हरियाणा कांग्रेस के सेक्टर-9 स्थित कार्यालय में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से की गईं।
कार्यालय को तिरंगे रंगों से सजाया गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। राहुल गांधी आज हरियाणा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।
यह बैठक पिछले 11 वर्षों से लंबित संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और गुटबाजी को खत्म करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
हालांकि, इस दौरान हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार, कई कार्यकर्ताओं को सेक्टर-9 स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि वे अपने नेता राहुल गांधी के स्वागत के लिए उत्साहित थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।