सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ambulance services disrupted in Sirmour employees hold protest rally

Sirmour: सिरमौर में एम्बुलेंस सेवाएं ठप, कर्मियों ने निकली रोष रैली

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:29 PM IST
Ambulance services disrupted in Sirmour employees hold protest rally
सीटू से संबद्ध एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सिरमौर जिले के 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी दो दिन की पूर्ण हड़ताल पर उतरे हैं। ये कर्मचारी शुक्रवार को जिला मुख्यालय नाहन में एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर शहर में रोष रैली निकाली। यूनियन के अनुसार दो दिन की हड़ताल जिला में सौ प्रतिशत सफल रही। नाहन में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त ने किया। यूनियन और सीटू पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी द्वारा वर्ष 2022 में नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वर्ष 2010 में इन्हें जीवीके कंपनी ने नियुक्त किया था, लेकिन उस कंपनी द्वारा कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी और अन्य देय लाभ नहीं दिए गए। पदाधिकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य मिशन इस पूरे मामले में मूकदर्शक बना हुआ है और कर्मचारियों का लंबे समय से शोषण किया जा रहा है। यूनियन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और उनसे प्रतिदिन 12 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है, लेकिन उसका ओवरटाइम भुगतान नहीं किया जाता। हिमाचल हाईकोर्ट, लेबर कोर्ट, सीजीएम कोर्ट शिमला और श्रम कार्यालय के आदेशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके अलावा, जब कर्मचारी यूनियन के माध्यम से अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी वे दो बार एक-एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया। इसी कारण इस बार दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया। सीटू के जिला अध्यक्ष आशीष कुमार ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सरकारी नियमानुसार वेतन, ओवरटाइम, सभी प्रकार की छुट्टियां, वाहनों की मेंटीनेंस, इंश्योरेंस, बीमारी के दौरान पूरा वेतन देने, हाईकोर्ट और श्रम विभाग के आदेशों का पालन करने तथा यूनियन नेताओं के प्रति प्रताड़ना की नीति नहीं बदली, तो यूनियन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और कंपनी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

झांसी पुलिस के हत्थे चढ़े आठ जुआरी, जानकारी देते सीओ लक्ष्मीकांत गौतम

26 Dec 2025

ललितपुर में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व

26 Dec 2025

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ पहुंचे विश्व कप विजेता कपिल देव, युवाओं को दिखाया सफलता का रास्ता

26 Dec 2025

कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुतियां

26 Dec 2025

VIDEO: डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

26 Dec 2025
विज्ञापन

चौखुटिया में गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग को लेकर जनाक्रोश

26 Dec 2025

VIDEO: चिंतोली में 25 साल बाद हुआ पांडव लीला का भव्य शुभारंभ

26 Dec 2025
विज्ञापन

VIDEO: द्वाराहाट में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया बड़ा दिन कौतिक मेला

26 Dec 2025

VIDEO: पांडवाज बैंड ने नैनीताल विंटर कार्निवल में बिखेरा लोक संगीत का जादू

26 Dec 2025

नैनीताल में क्रिसमस उत्साह के साथ मनाया गया

26 Dec 2025

VIDEO: नैनीताल विंटर कार्निवल में ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन, 75 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

26 Dec 2025

Pithoragarh: विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग के लिए धरने पर बैठे पार्षद

26 Dec 2025

Bageshwar: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश सरकार और कट्टरपंथ का जलाया पुतला

26 Dec 2025

चंपावत में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

25 Dec 2025

VIDEO: खटीमा में अंकिता को न्याय दिलाने के लिए फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानत्री स्व. अटल को दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2025

Meerut: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया रोष

25 Dec 2025

Muzaffarnagar: प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर चर्च में हुई विशेष प्रार्थनाएं

25 Dec 2025

Bijnor: चोरों ने घर को बनाया निशाना, तीस लाख के आभूषण 65 हजार की नकदी की चोरी

25 Dec 2025

Shamli: झिंझाना के हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की करीब तीस करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क

25 Dec 2025

Meerut: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी पर राजकीय महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिता

25 Dec 2025

Meerut: ज्योतिष एवं पंचांग लेखन के लिए नरेश दत्त शर्मा दिल्ली में सम्मानित

25 Dec 2025

Meerut: चार साहिबजादों को समर्पित कीर्तन दरबार में हुआ महान कीर्तन, नगर पंचायत चेयरपर्सन रहीं मुख्य अतिथि

25 Dec 2025

Meerut: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में हुआ वार्षिक मेले का आयोजन

25 Dec 2025

Meerut: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर हुआ दीपोत्सव

25 Dec 2025

नैनीताल विंटर कार्निवल बना पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र

25 Dec 2025

VIDEO: नैनीताल विंटर कार्निवल में पवनदीप राजन और बी प्राक का संगीत छाया

25 Dec 2025

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने किया मॉडल का प्रदर्शन,तुलसी दिवस व क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

25 Dec 2025

VIDEO: शॉल बेचने वाले कश्मीरी युवक के साथ अभद्रता और मारपीट का वीडियो प्रसारित, आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Meerut: सरधना के ऐतिहासिक चर्च पर उमड़े हजारों श्रद्धालु, कृपाओं की माता मरियम का लिया आशीर्वाद

25 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed