{"_id":"69bbfed2f6bbb4db750896de","slug":"video-avkash-singh-and-nikesh-travel-to-chandimandir-to-donate-blood-and-save-a-female-patients-life-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: महिला मरीज की जान बचाने के लिए अवकाश सिंह और निकेश ने चंडीमंदिर जाकर किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: महिला मरीज की जान बचाने के लिए अवकाश सिंह और निकेश ने चंडीमंदिर जाकर किया रक्तदान
ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए आपात स्थिति में महिला मरीज की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि तहसील नाहन के गांव बर्मा पापड़ी की एक महिला को रसोली के ऑपरेशन के लिए कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में ए नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। मरीज में हीमोग्लोबिन की कमी होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसकी सूचना उन्हें मिली। उन्होंने सोसाइटी के सदस्य अवकाश सिंह और निकेश से संपर्क किया। दोनों सदस्यों ने रक्तदान के लिए सहमति जताई और तुरंत चंडी मंदिर (हरियाणा) पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त मिलने से मरीज का ऑपरेशन संभव हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी। ईशान राव ने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।