{"_id":"6a7d4dbd6d10623d2c0ee954","slug":"video-himachal-petrol-diesel-price-hike-rajeev-bindal-sukhu-government-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Himachal Politics: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता पर लगातार बढ़ रहा टैक्स का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Politics: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने पर बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता पर लगातार बढ़ रहा टैक्स का बोझ
Ankesh Dogra
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:23 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दामों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लगातार नए टैक्स लगाकर प्रदेश की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है। उनका कहना है कि ईंधन के दाम बढ़ने से समाज के हर वर्ग पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से प्रदेश की जनता महंगाई और विभिन्न टैक्स की मार झेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल पर सात रुपये वैट बढ़ाया था। इसके बाद अलग-अलग नामों से टैक्स में बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोतरी कर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। डीजल और पेट्रोल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका असर माल ढुलाई, कृषि, कारोबार और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतों पर भी पड़ता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता पर लगातार नए आर्थिक बोझ डालने के बजाय राहत देने की दिशा में काम करना चाहिए। बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण आम आदमी की जेब पर लगातार दबाव बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।