{"_id":"67ed3508d8c85d4e8e0f7c07","slug":"video-hindu-jagran-manch-gave-three-days-ultimatum-to-forest-department-demanded-action-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिन्दू जागरण मंच ने वन विभाग को दिया तीन दिनों का अल्टीमेटम, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिन्दू जागरण मंच ने वन विभाग को दिया तीन दिनों का अल्टीमेटम, कार्रवाई की मांग
मानपुर देवड़ा में अवैध खेर कटान व बिना वैरिफिकेशन के डेरे बना कर रहने वालों पर हिन्दू जागरण मंच ने कार्रवाई मांगी है। इसके लिए बुधवार को वन विभाग के तारुवाला परिसर में नारेबाजी की गई। डीएफओ पांवटा साहिब को ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। इस बीच कार्रवाई नही होने पर उग्र आंदोलन को चेताया है। हिन्दू जागरण मंच व हिन्दू समाज से संदीप सिंह, अजय संसरवाल, सचिन ओबराय, नीरज, हेमंत शर्मा समेत कार्यकर्ता वन विभाग के तारुवाला कार्यालय परिसर में पहुंचे। डीएफओ पांवटा व अन्य अधिकारियों के समक्ष अपनी पूरी बात रखी। जिसमें कहा कि 31 मार्च को ग्राम मानपुर देवड़ा में मवेशियों के अवशेष मिलना का मामला हुआ। जब सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंचे तो वारदात स्थल के आसपास कुछ प्रवासी या घुमंतू लोगों के प्रांगण में अवैध रुप काटी गई खेर की लकड़ी काफी मात्रा में मौके पर मिली। अवैध लकड़ी काटने वालों पर क्या कार्रवाई की गई। उतराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर वन भूमि में कैसे कब्जा किया गया। इनकी वैरिफिकेशन के बिना बसने क्यों दिया गया। अवैध कब्जों को हटाने के लिए वन विभाग क्या कार्रवाई कर रहा है। तीन दिनों के भीतर की जाने वाली कार्रवाई को सार्वजनिक किया जाए। हिन्दू जागरण मंच ने वन विभाग को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। जिसमें नियमानुसार अवैध कब्जे हटाने, अवैध खेरकटान करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने व कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की गई है। उचित कार्रवाई अमल में नही लाई गई तो हिन्दू जागरण मंच मजबूरन उग्र आंदोलन एंव कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने कहा कि नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। मंच की तरफ से पहुंचे लोगों की पूरी बात सुन ली गई है। पिछले दो वर्षों के भीतर पहले ही अवैध रुप से रहने वाले दस डेरे हटाए गए है। वैरिफिकेशन अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिनों में मानपुर देवड़ा यमुना नदी के समीप से दो डेरे हटाए गए है। आधार कार्ड या पहचान पत्र प्रदान नही करने पर दो अन्य शीघ्र हटवा दिए जाएंगे। वैरिफिकेशन के दौरान बीस गुर्जर परिवारों को स्थानीय लोगों ने ऐसे डेरे के लिए निजी भूमि देकर बसाया है। जिसमे पुरुवाला में चार व यमुना बीट गौजर में करीब 16 ऐसे डेरे शामिल हैं। मानपुर देवड़ा में बरामद सोख्ते(जलाने की लकड़ी)को कब्जे में ले लिया गया है। इसकी डैमेज रिपोर्ट काट दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।