{"_id":"67d0192a600ff0daf6045862","slug":"video-khajurna-bridge-of-national-highway-07-gets-approval-from-central-ministry-2025-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेशनल हाईवे-07 के खजूरना पुल को केंद्रीय मंत्रालय से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेशनल हाईवे-07 के खजूरना पुल को केंद्रीय मंत्रालय से मिली स्वीकृति
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर नाहन से तीन किलोमीटर दूरी पर बनाए जाने वाले खजूरना पुल को केंद्रीय मंत्रालय से मिली स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलते ही पुन: पुल का निर्माण कार्य जोरों शोरों से शुरू हो गया है। बता दें कि नेशनल हाईवे-07 पर खजूरना पुल का निर्माण कार्य पिछले करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा था। बताया जा रहा है कि तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य पर रोक लगी थी। जिसमें चेंज ऑफ स्कोप को लेकर अब केंद्रीय मंत्रालय ने अनुमति प्रदान कर दी है। पुल का निर्माण कार्य पुरा हो जाने के बाद वाहन चालकों को न केवल अब मोड़ आदि से राहत मिलेगी साथ ही यहां दूरी भी घटेगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 180 मीटर लंबे इस पुल के लिए 31.63 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत हुआ था। जिसमें से पहले चरण में पिल्लर आदि का काम शुरू किया गया था। कुछ हद तक काम हो भी गया था, लेकिन बाद में काम अचानक रोक दिया गया था। अब 19.73 करोड़ रूपये से शेष कार्य पुरा होगा। बताया जा रहा है कि पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर जुलाई 2026 वर्ष तक समय सीमा निर्धारित की गई है। जिसको देखते हुए संबधित कंपनी ने काम को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। उधर, पुल का निर्माण कार्य पुन: शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। शहरवासियों रजनीश, हिमांश, पूनम, विशाल आदि ने बताया कि यहां जो पहले पुल बना हुआ है, उसकी हालत लगातार खस्ताहाल होती जा रही है। जिसके चलते हादसों का भी भय रहता है। ऐसे में नया पुल मिलने से लोगों को राहत मिलेगी। एनएच 07 पर खजूरना में बनाए जाने वाले 180 मीटर लंबे पुल को केंद्रीय मंत्रालय से स्वीकृति मिली गई है। जिसके बाद पुन: पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 19.73 करोड़ से पुल का शेष कार्य किया जाएगा-राकेश खंडूजा, अधीशासी अभियंता नेशनल हाईवे अथॉरिटी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।