बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   harshwardhan chauhan shillai panchayat development projects sirmaur himachal news

Himachal News: 'गांव मजबूत होंगे तो हिमाचल मजबूत बनेगा', पंचायत प्रतिनिधियों को हर्षवर्धन चौहान का विकास मंत्र

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:26 PM IST
harshwardhan chauhan shillai panchayat development projects sirmaur himachal news
उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास की नींव गांवों में है। यदि पंचायतें मजबूत होंगी तो गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और इससे हिमाचल प्रदेश भी विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। उन्होंने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जनभागीदारी और सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। रविवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत बोकाला पाब और ग्राम पंचायत शावगा में आयोजित कार्यक्रमों में मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें सरकार और आम जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रहती है। हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करीब 350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत बोकाला पाब में डाबरा-बोकाला सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की तथा सिंबल-डाबरा सड़क के निर्माण का आश्वासन दिया। ग्राम पंचायत शावगा में उन्होंने जीरो प्वाइंट-जुईनल-भटला-ठेड़ा सड़क, माटला से भेडवा (दाना बास) तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क, जुईनल-श्मशान घाट लिंक रोड तथा जुईनल में पशु औषधालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी औपचारिकताएं पूरी होते ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा। मंत्री ने भाटला, जुईनल, ठेड़ा और शावड़ी में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम में मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कल्याण धामटा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- राम मंदिर आरएसएस का कार्यालय

12 Jul 2026

रोड रेज में भिड़े दो कार सवार, सिटी मॉल रोड पर हंगामा- VIDEO

12 Jul 2026

छलका की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का धरना शुरू, VIDEO

12 Jul 2026

VIDEO : गांधी पार्क से लेकर बसेरिया तक गूंजा हरियाली का संदेश, डीएम व नोडल अधिकारी ने किया पौधरोपण

12 Jul 2026

बारिश का असर...चौबीस घंटे में 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर; VIDEO

12 Jul 2026
विज्ञापन

Dharamshala Weather: घनी धुंध की चादर में लिपटा धर्मशाला, दिन में भी जलानी पड़ी वाहनों की लाइटें

12 Jul 2026

Mandi News: राजीव गांधी वन संवर्धन योजना से महिला और युवक मंडलों को मिली हरित हिमाचल संवारने की जिम्मेदारी

12 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गाय को पशु कहने वालों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

12 Jul 2026

फिरोजपुर में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

लखनऊ: पति का इलाज कराने आए पत्नी का फोन लेकर चंपत हुआ चोर, शिकायत दर्ज

12 Jul 2026

VIDEO: नंदा की चौकी में निर्मित पुराना पुल यातायात के लिए शुरू

12 Jul 2026

अमृतसर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, कई यूनियनों ने किया विरोध

12 Jul 2026

कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, VIDEO

12 Jul 2026

झपकी आने से खाई में गिरी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; VIDEO

12 Jul 2026

ओबरा थाने में मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का लोकार्पण, VIDEO

12 Jul 2026

खाद की उपलब्धता के लिए किसानों ने रामगढ़ बी-पैक्स पर किया प्रदर्शन, VIDEO

12 Jul 2026

जर्जर सरकारी कार्यालयों के भवन व निजी मकान दे रहे हादसों को न्योता, VIDEO

12 Jul 2026

जगराओं के नजदीकी गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली मीटर बॉक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

देर रात मसूरी-देहरादून मार्ग पर बारिश के बीच पहाड़ से सड़क पर आया मलबा, रास्ता बंद

12 Jul 2026

VIDEO: यूपी पुलिस के जवान की मौत, बैंक की सुरक्षा मै थे तैनात; आधी रात को मिली खून से सनी लाश

12 Jul 2026

Sirmour News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में कचरे के ढेर, बाजार और गलियां बदबू से बेहाल

12 Jul 2026

Shimla News: गेयटी थियेटर में कथक कार्यशाला, प्रतिभागियों ने सीखी पारंपरिक शैली

12 Jul 2026

हिसार में मिठाई की दुकान पर लिफ्ट में फंसने से हलवाई की मौत

12 Jul 2026

अयोध्या: नृपेंद्र मिश्र बोले- 22 जुलाई की बैठक में ट्रस्ट को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

12 Jul 2026

हांसी के हाजमपुर गांव लगभग 300 वर्ष पुराना इतिहास और विरासत का गवाह

12 Jul 2026

पहली ही बारिश में धंसा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, पुरानी पुलिया आई सामने; VIDEO

12 Jul 2026

बालिका गृह की छात्राओं ने सीखे आपदा से बचाव के गुर, VIDEO

12 Jul 2026

सड़क निर्माण में खेतों से मिट्टी काटने पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम, VIDEO

12 Jul 2026

17 में से सिर्फ चार डॉक्टर मिले ड्यूटी पर, मरीजों की भीड़ से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल; VIDEO

12 Jul 2026

कटानरोधी कार्य के निरीक्षण के दौरान एसडीएम का ग्रामीणों से विवाद; VIDEO

12 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed