{"_id":"69bbfecb23f538f8aa0dec52","slug":"video-lift-drinking-water-scheme-in-sainwala-dedicated-to-the-public-3500-residents-to-benefit-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सैनवाला में उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित, 3500 की आबादी को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सैनवाला में उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित, 3500 की आबादी को मिलेगा लाभ
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सैनवाला उठाऊ पेयजल योजना लोगों को समर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस पेयजल योजना से अम्बवाला- सैनवाला ग्राम पंचायत की 6 बस्तियों की लगभग 3500 आबादी लाभान्वित होगी।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के प्रथम चरण में 331 करोड़ की लागत से 237 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का प्राक्कलन तैयार किया गया जबकि नाहन मंडल में 69 करोड़ की लागत से 68 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1.21 लाख पेयजल कनेक्शन जारी किए गए। इनका प्रबंधन एवं संचालन तथा वितरण ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों द्वारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसका सदुपयोग करें। उपायुक्त ने ग्राम पंचायत अम्बवाला-सैनवाला के ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ सदस्यों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता जलशक्ति विभाग सिरमौर राजीव महाजन ने उपायुक्त को शॉल टोपी तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राजीव महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग में ‘जल अर्पण’ एक जन-भागीदारी पहल है, जो जल जीवन मिशन के तहत जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और ग्राम पंचायतों के नेतृत्व में पानी के सदुपयोग को बढ़ावा देती है। यह विशेष रूप से जल स्रोतों की सुरक्षा, परीक्षण और ‘ग्राम जल संवाद’ के माध्यम से समुदाय को जल प्रबंधन में सक्रिय बनाती है। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति देवानंद पुंडीर, सहायक अभियंता रोशन लाल सहित जलशक्ति विभाग के कर्मचारी तथा ग्राम पंचायत अम्बवाला- सैनवाला के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।