{"_id":"66c72ccc9ebd76498705918a","slug":"video-monthly-review-meeting-of-health-department-district-sirmaur-concluded","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, सीएमओ ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न, सीएमओ ने दिए ये निर्देश
स्वास्थ्य विभाग जिला सिरमौर की मासिक समीक्षा बैठक वीरवार को नाहन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले महीने में राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लेकर किए गए कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान जो कमियां सामने आई उन्हें पूरा करने को लेकर सीएमओ द्वारा कड़े निदेश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए। बैठक में सीएमओ ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू व स्क्रब टाइफस के रोगियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में इन रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त बीमारियों के इलाज के लिए दी जाने वाली दवाओं का सभी भंडारण सुनिश्चित करें ताकि जरूरत के समय सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की कमी न रहे। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में रास्ते भी बंद हो जाते हैं, ऐसे में दवाओं के भंडारण की महत्वता ओर भी बढ़ जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी रोगी सरकारी अस्पताल में आता है उसे जेब से पैसे खर्च करने की आवश्यकता न पड़े। जो भी जरूरी सुविधाएं सरकार की तरफ से अस्पतालों के लिए उपलब्ध हैं वह सभी सुविधाएं समय पर रोगियों को मिलनी चाहिए। इसको लेकर किसी भी तरह की ढील सामने नहीं आनी चाहिए। बैठक में जिले भर से बीएमओ, स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।