बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nahan muharram sunni community continues shia tradition tazia procession

Sirmour: 'या हुसैन' के नारों से गूंजा नाहन, सुन्नी समुदाय ने निभाई शियाओं की परंपरा

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 26 Jun 2026 04:05 PM IST
nahan muharram sunni community continues shia tradition tazia procession
सांप्रदायिक सौहार्द के लिए मशहूर नाहन शहर में शुक्रवार को मुहर्रम मनाई गई। शहर के चारों मुख्य मोहल्लों से चार ताजियां देर शाम जुलूस की शक्ल में जामा मस्जिद कच्चा टैंक पहुंचे। इस दौरान सुन्नी समुदाय के लोगों का जोश देखते ही बनता था। इस दौरान शोज, सलाम, हदीसे व मर्शिया पढ़ते व मातम मनाते युवकों ने मुहर्रम को पारंपरिक तरीके से मनाया। देर शाम मस्जिद के निकट करबला में इन ताजियों को वापस विदाई दी गई। जूलूस के दौरान जगह-जगह पेयपदार्थो के स्टॉल भी लगाए गए थे। भले ही नाहन में शिया लोग नहीं रहते, लेकिन शहर के सुन्नी मुस्लिम आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सद्भावना की एक मिसाल पेश करते हुए एकजुटता से इस त्योहार को निरंतर मनाकर शियाओं की परंपरा को जिंदा रखे हैं। शहर के चार मोहल्लों गुन्नूघाट, हरिपुर, रानीताल और कच्चा टैंक में सुन्नी समुदाय के लोग मुहर्रम पर आकर्षक व सुंदर ताजिए लेकर सूर्य अस्त होने से पूर्व जामा मस्जिद कच्चा टैंक एकत्रित हुए। इस मौके पर समुदाय के युवाओं ने इमाम हुसैन की याद में मातम मनाते हुए कई करतब दिखाए। कई युवाओं व बच्चों ने अपनी छातियां पीटीं। ऐसे शुरू हुआ मुहर्रम मनाने का प्रचलन सुन्नी मुस्लिमों द्वारा मुहर्रम मनाने की परंपरा 18वीं शताब्दी में महाराजा शमशेर प्रकाश के समय में शुरू हुई। उस समय यहां कुछ शिया परिवार रहते थे। अब यहां एक भी परिवार शियाओं का नहीं है। महाराजा शमशेर प्रकाश के समय में इस बारे एक फरमान जारी हुआ था कि सभी धर्मों के लोग इस समारोह में शामिल होंगे। आज भी सुन्नी मुस्लिम रियासतकाल की इस परंपरा का लगातार निर्वहन कर रहे हैं। मुहर्रम पर शिया समुदाय के लोग इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। क्या है मुहर्रम मुस्लिम सोसायटी नाहन के अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद व प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने बताया कि मुहर्रम कोई त्योहार नहीं, बल्कि इस्लामिक कैलेंडर हिजरी साल के पहले महीने का नाम है। इस महीने से इस्लामिक साल शुरू होता है। यह शोक का महीना है। इस महीने की 10 तारीख को रोज-ए-आशुरा भी कहा जाता है। इसी दिन को अंग्रेजी कैलेंडर में मुहर्रम कहा गया है। मुहर्रम के महीने में इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे इमाम हुसैन और उनके परिवार समेत 72 अनुयायियों का कत्ल कर दिया गया था। हजरत हुसैन इराक के शहर करबला में यजीद की फौज से लड़ते हुए शहीद हुए थे। इस्लाम में सिर्फ एक ही खुदा की इबादत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोहाली निगम की पहली हाउस मीटिंग, मेयर ने दिया एकजुट होकर शहर के विकास का संदेश

26 Jun 2026

फिरोजपुर में मूसलाधार बारिश से मिली राहत

VIDEO: एटा में बड़ा हादसा...मुहर्रम के जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, करंट लगने से एक की मौत; चार झुलसे

26 Jun 2026

Ujjain News: मावा और ड्राई फ्रूट्स से सजे श्री महाकाल, त्रिपुंड व चंद्रमा से हुआ श्रृंगार; दिए दिव्य दर्शन

26 Jun 2026

VIDEO: कुल्हाल बैरिकेडिंग तोड़कर दून पहुंचे पंजाब से आए निहंग, की नारेबाजी

26 Jun 2026
विज्ञापन

छह गांवों में जहर बन रहा पानी; video

25 Jun 2026

VIDEO: पंजाब से निहंगों का दून कूच, बैरियर तोड़े, तलवारें लहराई,

25 Jun 2026
विज्ञापन

Meerut: बस की टक्कर से कार पलटी, कार सवार महिला समेत तीन घायल

25 Jun 2026

Meerut: निर्जला एकादशी पर छोटा खाटू धाम तिलक पार्क में हुआ कीर्तन

25 Jun 2026

Meerut: रोटरी क्लब मेरठ ने किया कृतज्ञता सभा का आयोजन

25 Jun 2026

कन्नौज: स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, तीन जिलों की दमकल मौके पर पहुंची

25 Jun 2026

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कानपुर में कब आ सकता मानसून

25 Jun 2026

पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, एक फरार; VIDEO

25 Jun 2026

चंद्रप्रभा नदी किनारे आराम फरमाता दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में कौतूहल; VIDEO

25 Jun 2026

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे अपना दल एस कार्यकर्ता; VIDEO

25 Jun 2026

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को किया याद; VIDEO

25 Jun 2026

रेस्टोरेंट से हटाए गए पर्दा वाले प्राइवेट केबिन, VIDEO

25 Jun 2026

Meerut: "हर घर फाइबर, हर गांव डिजिटल" अभियान को गति दे रहा है बीएसएनएल: अरुण कुमार सिंह

25 Jun 2026

Meerut: लखनऊ अग्निकांड के बाद मेरठ में सख्ती, इंस्टीट्यूट और कोचिंग सेंटरो पर मिली खामियां, लगाए नोटिस

25 Jun 2026

Meerut: आज से 40 दिन तक कांग्रेस चलाएगी "छात्रों की गूंज" अभियान, नीट पेपर लीक के बाद युवाओं को जोड़ेगी पार्टी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: 12 वाटर कूलर खराब, राहगीरों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी

25 Jun 2026

शुक्लागंज: एक करोड़ की लागत से बन रहे आरती स्थल का काम अधूरा

25 Jun 2026

शुक्लागंज: खुन्नस में बीच सड़क पर दो युवतियों में मारपीट, लगा जाम

25 Jun 2026

डीटीपी ने अवैध कॉलोनी पर चलाया पीला पंजा, दो निर्माण समेत 20 बाउंड्री वॉल ध्वस्त

25 Jun 2026

नूंह के जेहटाना-रसूलपुर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत, दोबारा निर्माण के आदेश

25 Jun 2026

सोलन: सीएम सुक्खू बोले- कुशाऊ बांध में हिमाचल का पैसा लगाकर दिल्ली को देना था पानी

25 Jun 2026

Video: सुरेश कुमार बोले- हमीरपुर के लिए कोई एक उपलब्धि बताएं अनुराग

अलीगढ़ पुलिस ने पैदल गश्त कर मोहर्रम रूट का किया निरीक्षण

25 Jun 2026

Meerut: ई-रजिस्ट्री कार्यालय में चल रहे धरने में पहुंचे बागपत सांसद राजकुमार सांगवान

25 Jun 2026

Meerut: अमर उजाला संवाद में जैन समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों ने रखे विचार

25 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed