{"_id":"6a22a1c92911c6949c094c7f","slug":"video-political-equations-shift-regarding-the-posts-of-bdc-chairperson-and-vice-chairperson-in-dadahu-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ददाहू में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ददाहू में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर बदले समीकरण
विकासखंड ददाहू में कांग्रेस समर्थित बीडीसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने का प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। शुक्रवार को सदस्यों की शपथ ग्रहण के बाद ही राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत के बाद ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घेराबंदी करके 9 सदस्यों को गाड़ियों बिठाकर ले गई, जबकि भाजपा खेमे में छह सदस्य शेष रह गए। भाजपा एक निर्दलीय उम्मीदवार को अपने खेमे में करने की योजना बना रही थी लेकिन कांग्रेस नेताओं ने सर्वप्रथम उसी सदस्य को ही अपनी गाड़ी में बिठा लिया। इस कारण भाजपा खेमे में केवल 6 सदस्य ही शेष रह गए, जोकि पैदल ही अपने गंतव्य तक निकल गए। जबकि भारी सुरक्षा के बीच कांग्रेस एक निर्दलीय उम्मीदवार को ले जाने में कामयाब रही। कांग्रेस के पास नाै सदस्यों का पूर्ण बहुमत होने के कारण ददाहू में कांग्रेस समर्थित बीडीसी बनने के असार स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। ददाहू में पहली मर्तबा बीडीसी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे। सदस्यों की शपथ ग्रहण के बाद भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के नेताओं ने पंचायत घर के बाहर डेरा जमा लिया। शपथ लेकर जैसे ही उम्मीदवार बाहर निकले कांग्रेस ने घेराबंदी करने के साथ ही हाथ पकड़ कर अपने सदस्यों को गाडिय़ों में बिठाना शुरु कर दिया। इससे कुछ पल तनावपूर्ण माहौल हुआ लेकिन फिर शांत हो गया। इस सारे प्रकरण के दौरान रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार भी ददाहू में ही मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस-भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।