{"_id":"6a22bc3d7c2fd4702601ec76","slug":"video-the-bjp-will-launch-a-mass-awareness-campaign-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-modi-govt-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राजीव बिंदल बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राजीव बिंदल बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक विषय नहीं बल्कि मानव अस्तित्व से जुड़ा हुआ संकल्प है। पर्यावरण को बचाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा और सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा पिछले कई वर्षों से एक पेड़ मां के नाम अभियान चला रही है। इसी कड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे हिमाचल में पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है। भाजपा इस अभियान को आगामी दो माह तक विशेष मुहिम के रूप में चलाएगी।
डॉ. बिंदल ने बताया कि जून माह में पौधों के संरक्षण की चुनौतियों को देखते हुए जुलाई महीने में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। भाजपा ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि प्रदेश के लगभग 8000 बूथों पर प्रत्येक बूथ स्तर पर 25 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे प्रदेश में लगभग दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष 7 जून को पूर्ण होने जा रहे हैं। इन 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे प्रदेश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। अभियान के पहले चरण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही मीडिया संवाद, जनसंपर्क कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। डॉ. बिंदल ने कहा कि 7 जून को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज होने जा रही है। चुने हुए प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे लंबा कार्यकाल बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र, जनविश्वास और देश के विकास के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।