प्रगतिशील कोली समाज समिति सिरमौर की अहम बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार चौहान ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव उपेंद्र तोमर ने किया। बैठक में बुद्ध जयंती को बड़े स्तर पर मनाने को लेकर गहन वार्ता हुई। प्रधान राजकुमार चौहान ने कहा कि इस बार भी जयंती पर बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चे पुरस्कृत किए जाएंगे। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की भी मदद की जाएगी। महासचिव उपेंद्र तोमर ने कहा कि समारोह इस बार भी ग्रामीण क्षेत्र में किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ ले सकें। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिलाई मंडल के अध्यक्ष सुनील वर्मा, नाहन मंडल के अध्यक्ष दीप चंद ने इस समारोह को सैनवाला या मोगीनंद में मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पिछली बार कार्यक्रम में सम्मानित हुए अधिक बच्चे इन्हीं क्षेत्रों से थे। ऐसे में यह कार्यक्रम इन क्षेत्रों में हो तो बेहतर है। हितेंद्र सिंह, अमर सिंह, सुभाष तोमर, राजेश कुमार, बाबू राम पंवार ने कहा कि बुद्ध जयंती से पूर्व एक बैठक जरूर बुलाई जाए ताकि स्थान और कार्यक्रम की रूपरेखा को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।