{"_id":"69c25f34fcb75684890080b8","slug":"video-second-phase-of-state-level-workshop-for-vocational-teachers-begins-at-diet-nahan-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डाइट नाहन में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए दूसरे चरण की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डाइट नाहन में व्यावसायिक शिक्षकों के लिए दूसरे चरण की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट नाहन में मंगलवार को दूसरे चरण की व्यावसायिक शिक्षकों की राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें अलग-अलग वक्ताओं द्वारा वोकेशनल शिक्षा से जुडऩे वाले नए-नए विषयों की जानकारी दी जा रही है। कार्यशाला समन्वयक यशपाल शर्मा ने बताया कि पहले दिन रिटेल, बैकिंग फाइनेंस सर्विसेज एंड इंश्योरेंस विषय पर उपस्थित प्रतिभागियों को जानकारी दी गई है। इस कार्यशाला में कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिला से आए 75 व्यावसायिक शिक्षक भाग ले रहे हैं। इससे पहले सोलन, सिरमौर, शिमला व किन्नौर से आए 40 प्रतिभागी व्यावसायिक शिक्षक यह प्रशिक्षण ले चुके हैं। यहां 30 मार्च तक पूरे प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों को यह प्रशिक्षण प्रदान कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।