{"_id":"693d393f66363063cd0cf2a4","slug":"video-sirmaur-driving-on-the-nahan-renukaji-road-near-dosarka-has-become-risky-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर दोसड़का के पास वाहन चलाना हुआ जोखिम भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर दोसड़का के पास वाहन चलाना हुआ जोखिम भरा
सिरमाैर जिला मुख्यालय से धार्मिक पर्यटन नगरी रेणुकाजी जाने वाली सड़क पर दोसड़का के पास वाहन चलाना जोखिम भरा हो रहा है। दोसड़का से रेणुकाजी की ओर टर्न करके अगले मोड़ पर बरसात में डंगा ढह गया था, जिसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। इस सड़क पर भारी वाहनों का अधिक दबाव है। ऐसे में यहां अकसर जाम लगा रहता है। डंगा ढहने से सड़क संकरी हो गई है। एक समय में एक ही वाहन यहां से गुजर सकता है। नाहन से रेणुकाजी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को चढ़ाई होने के चलते ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस डंगे को लगाने का कार्य शुरू भी किया गया था, लेकिन वह काफी समय से बंद है। लोगों और वाहन चालकों ने विभाग से शीघ्र इस डंगे कार्य शुरू करवाने का आग्रह किया है, ताकि किसी अनहोगी घटना से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।