{"_id":"6a2aab4c6691efb0c807369b","slug":"video-sirmaur-pmr-specialist-dr-chahat-bansal-takes-charge-at-nahan-medical-college-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में पीएमआर विशेषज्ञ डॉ. चाहत बंसल ने संभाली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन मेडिकल कॉलेज में पीएमआर विशेषज्ञ डॉ. चाहत बंसल ने संभाली जिम्मेदारी
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (पीएमआर) विभाग को नई विशेषज्ञ चिकित्सक मिली हैं। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन में एमडी डिग्रीधारी डॉ. चाहत बंसल ने मेडिकल कॉलेज में सेवाएं शुरू कर दी हैं। उनके आने से लंबे समय से पुराने दर्द, विकलांगता, रीढ़ की हड्डी की चोट और पैरालिसिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। डॉ. चाहत बंसल ने बताया कि फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग मुख्य रूप से उन मरीजों के उपचार और पुनर्वास पर कार्य करता है, जो लंबे समय से क्रॉनिक दर्द या शारीरिक अक्षमता की समस्या से जूझ रहे हैं। विभाग में जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, मांसपेशियों की समस्याएं तथा अन्य लंबे समय तक रहने वाली दर्द संबंधी बीमारियों का उपचार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।