{"_id":"6a0472183759ec6c6e02a285","slug":"video-sirmaur-police-and-fsl-teams-including-the-sp-collected-evidence-from-the-scene-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: एसपी सहित पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य किए एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: एसपी सहित पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य किए एकत्रित
नेशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर कोलर-धौलाकुआं के जंगल में महिला के मिले अधजले शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। दोपहर बाद करीब 3:30 बजे एसपी एनएस नेगी, डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर व शिमला से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की दो सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। मौके पर पहुंचे एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 9:30 बजे सुखचेनपुर के जंगलों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही माजरा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आस-पास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों के थानों से हाल ही में लापता हुई महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने माजरा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन इस अंधी हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हर पहलू से बारीकी से जांच कर रहा है। रात के समय भी घटनास्थल के आस-पास सक्रिय रहने वाले लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला को वहां कैसे लाया गया और इस खौफनाक वारदात को किसने अंजाम दिया। वहीं, मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने रात को एक व्यक्ति को यहां आग लगाते हुए देखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।