{"_id":"69ac07d852e9b8170f089877","slug":"video-sirmaur-roads-in-nahan-cleaned-citys-cleanliness-system-improved-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में सड़कों को किया चकाचक, शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में सड़कों को किया चकाचक, शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह इस वर्ष जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जा रहा है। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सड़कों से लेकर सफाई व्यवस्था तक को दुरुस्त किया जा रहा है। नगर परिषद और संबंधित विभागों की ओर से शहर की मुख्य सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया गया है। लंबे समय से सड़कों में पड़े गड्ढों को बजरी और तारकोल डालकर भर दिया गया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क किनारे जमा गंदगी और कूड़े के ढेरों को भी हटाकर सफाई अभियान चलाया गया है। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से उन मार्गों को दुरुस्त किया गया है, जिनसे होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।