{"_id":"69ac11bd8398f12dad03386b","slug":"video-sirmaur-medical-assessment-camp-organised-at-brc-office-nahan-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बीआरसी कार्यालय नाहन में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बीआरसी कार्यालय नाहन में चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का आयोजन
समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी कार्यालय नाहन में विशेष बच्चों के लिए चिकित्सा मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 से अधिक बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका विस्तृत आकलन किया गया। शिविर में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन से आए तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति का मूल्यांकन किया। इस दौरान बच्चों में मौजूद दिव्यांगता से संबंधित समस्याओं का भी आकलन किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी पूर्ण चंद ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित इस चिकित्सा मूल्यांकन शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाना है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के बाद पात्र बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण बनाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।