{"_id":"69ac16133b57e231d60ce401","slug":"video-sirmaur-information-given-about-installation-of-rooftop-solar-plant-and-application-in-diet-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: डाइट में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने और आवदेन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: डाइट में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने और आवदेन की दी जानकारी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत डाइट नाहन के परिसर में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की जानकारी दी गई। इस दौरान बिजली बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि यह सोलर रूफटॉप योजना है, जिसके तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाकर स्वयं बिजली उत्पादन कर सकते हैं और अपनी जरूरत की बिजली का उपयोग कर सकते हैं। यदि बिजली का उत्पादन अधिक होता है तो उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बिजली बोर्ड को बेच भी सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।