{"_id":"6a74583b0c27a2236100c134","slug":"video-sirmaur-sangrah-renuka-road-closed-landslide-walia-mine-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: वालिया माइन के पास भारी मलबा गिरने से संगड़ाह-रेणुका मार्ग तीन घंटे से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: वालिया माइन के पास भारी मलबा गिरने से संगड़ाह-रेणुका मार्ग तीन घंटे से बंद
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:17 PM IST
सिरमौर जिले के संगड़ाह-रेणुका जी मुख्य मार्ग पर वालिया माइन के समीप गुरुवार को भारी मलबा और चट्टानें गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क करीब तीन घंटे से बंद रहने के कारण मार्ग के दोनों ओर दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
इस दौरान एक बाइक सवार मलबे के बीच से अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार करता दिखाई दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने ऐसे प्रयासों को बेहद खतरनाक बताते हुए लोगों से जोखिम न उठाने और प्रशासन की ओर से सड़क खुलने का इंतजार करने की अपील की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वालिया माइन के पास हर बरसात में यही स्थिति बन जाती है। उनका आरोप है कि पहले भी कई बार मलबा और चट्टानें गिरने से वाहन और बाइक क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।
लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से इस संवेदनशील स्थल पर दीर्घकालिक सुरक्षा व्यवस्था करने और भूस्खलन रोकने के प्रभावी उपाय अपनाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।