{"_id":"6981dcad17caf6995e09f5ae","slug":"video-sirmaur-satpal-maan-said-that-if-government-bus-routes-are-shut-down-they-will-hold-protests-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सतपाल मान बोले- सरकारी बस रूट बंद किए तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सतपाल मान बोले- सरकारी बस रूट बंद किए तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन
हिमाचल किसान सभा सिरमौर इकाई के अध्यक्ष सतपाल मान ने कहा कि सिरमौर जिले में परिवहन निगम की ओर से 15 सरकारी बस रूटों को बंद करने की तैयारी की जा रही है। इसका इकाई कड़ा विरोध करती है। यदि इन बसों को बंद किया गया तो मजबूरन जनहित में हिमाचल किसान सभा को सड़कों पर उतरने और प्रदर्शन से भी गुरेज नहीं करेगी। सतपाल मान ने कहा कि परिवहन निगम के इस निर्णय से आने वाले समय में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। निगम की ओर से घाटे का हवाला देकर पहले भी कई बस रूट बंद भी कर दिए गए। इसके चलते विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी बस रूट की जगह अधिकतर स्थानों पर निजी बसें चलाई जा रही हैं, जो उचित नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।