{"_id":"6829c85b85a224b1550f384c","slug":"video-sirmaur-sukhdev-sharma-said-construction-work-of-medical-college-building-should-start-soon-2025-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: सुखदेव शर्मा बोले- मेडिकल कॉलेज के भवन का जल्द शुरू हो निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: सुखदेव शर्मा बोले- मेडिकल कॉलेज के भवन का जल्द शुरू हो निर्माण कार्य
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज भवन के बंद पड़े भवन का कार्य सरकार को जल्द शुरू करना चाहिए। लोगों को यहां पर सभी सुविधाएं मिलें और उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़, शिमला और बाहरी राज्यों के धक्के न खाने पड़े। यह बात शनिवार को पत्रकार वार्ता में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा ने कही। उन्होंने कहा मेडिकल कॉलेज भवन को शहर से बाहर शिफ्ट करने की सरकार की कवायद स्थानीय लोगों के साथ धोखा और समझ से परे हैं। ब्राह्मण सभा इसका पुरजोर विरोध करती है। सुखदेव शर्मा ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्र की कई टीमें यहां आईं। उन्होंने हर प्रकार का सर्वे किया और कई तरीके की जांच की उसके बाद ही वर्तमान स्थान पर नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मंजूरी मिली।
लेकिन दुख की बात है कि कुछ निर्वाचित लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।