{"_id":"69846c315a5ba6c5ff09bb3a","slug":"video-sirmaur-the-chants-of-maa-renuka-vandana-resonated-at-shimla-doordarshan-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: शिमला दूरदर्शन में सुनाई दी मां रेणुका वंदना की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: शिमला दूरदर्शन में सुनाई दी मां रेणुका वंदना की गूंज
शिमला दूरदर्शन का स्टूडियो मां रेणुका वंदना से गूंज उठा। सिरमाैर जिले के रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सांस्कृतिक कला मंच बाऊनल के मुख्य कलाकार प्रेमचंद बाऊनली ने शिमला दूरदर्शन में सिरमौरी लोक संस्कृति की छंटा को बिखेरा। उन्होंने 24 मिनट के अपने इस कार्यक्रम का आगाज मां रेणुका वंदना से किया। लोक गीतों के माध्यम से जहां रेणुका बांध से विस्थापन का दंश बयां किया। वहीं सिरमौरी लोक नृत्य, प्रांत नृत्य, झुरी व प्राचीन वीर गाथाओं पर नाटी की भी मनभावक प्रस्तुति दी। शिमला दूरदर्शन में दल के कालाकारों की जमकर प्रशंसा हुई और इस कार्यक्रम को शिमला दूरदर्शन व डीडी न्यूज पर प्रसारित भी किया गया। इससे देश व प्रदेश के लोगों को विशुद्ध सिरमौरी लोक संस्कृति से रूबरू होने का सुनहरा मौका मिला। प्रेम चंद बाऊनली प्रदेश और देश के अतिरिक्त विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करके पहाड़ी लोक संस्कृति से रूबरू करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।