{"_id":"682d8cbc6dffa87318067d53","slug":"video-sirmour-28500-students-of-1011-primary-schools-are-being-given-education-through-english-language-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: 1,011 प्राथमिक स्कूलों के 28,500 विद्यार्थियों को दी जा रही अंग्रेजी भाषा के माध्यम से शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: 1,011 प्राथमिक स्कूलों के 28,500 विद्यार्थियों को दी जा रही अंग्रेजी भाषा के माध्यम से शिक्षा
प्रदेश सरकार की ओर से जिला सिरमौर के 1011 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवी तक के 28,500 विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चालू शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की अन्य विषयों के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में पकड मजबूत हो सके, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ सके। उन्होंने बताया कि अभिभावक सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों के दाखिला करवाने में कम रुचि ले रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किए गए अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य होने से बच्चों के दाखिले में भी इजाफा होगा। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निःशुल्क वर्दी तथा मिड-डे मील सुविधा भी प्रदान की जा रही है। सरकारी स्कूलों में ट्रेंड अध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं व वर्तमान में जिला में प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत 108 केंद्र मुख्य शिक्षक, 165 मुख्य शिक्षक तथा 1672 जेबीटी अध्यापक पहली से पांचवीं कक्षा तक के 28500 विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। शिक्षण संस्थानों के भौतिक तथा मानवीय संसाधनां का समन्वय स्थापित कर शिक्षा में गुणवता लाना मुख्य उद्देश्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।