Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour A seminar was organized at Government College Pajhauta where students were given information about savings schemes
{"_id":"693e5639bc4658416e081e28","slug":"video-sirmour-a-seminar-was-organized-at-government-college-pajhauta-where-students-were-given-information-about-savings-schemes-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: राजकीय महाविद्यालय पझौता में सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को दी बचत योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: राजकीय महाविद्यालय पझौता में सेमिनार का आयोजन, विद्यार्थियों को दी बचत योजनाओं की जानकारी
राजकीय महाविद्यालय पझौता में मेरा युवा भारत नाहन और कॉलेज के आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जागरूकता हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। शाखा डाक अधिकारी कोटला बांगी मनीषा और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से खंड संसाधन व्यक्ति संदीप कुमार मुख्य वक्ता रहे। नाहन से लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने मेरा युवा भारत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता मनीषा ने विद्यार्थियों को पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से छोटी-छोटी बचतों द्वारा अपनी भविष्य की आर्थिक चुनौतियां का सामना करने में दक्षता प्राप्त करने की अपील की। पंचायत राज विभाग से आए संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग, अन्य विभागों की विभिन्न बचत एवं स्वरोजगार योजनाओं से अवगत करवाया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने जीवन की आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रकाश शर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।