Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Congress and its allies have revealed their true colors by opposing the Nari Shakti Vandan Adhiniyam; MP Suresh Kashyap and State Mahila Morcha President Daisy Thakur level allegations
{"_id":"69e8c14a2975c375f90fb91e","slug":"video-sirmour-congress-and-its-allies-have-revealed-their-true-colors-by-opposing-the-nari-shakti-vandan-adhiniyam-mp-suresh-kashyap-and-state-mahila-morcha-president-daisy-thakur-level-allegations-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराकर कांग्रेस व सहयोगी दलों ने दिखाया अपना असली चेहरा, सांसद सुरेश कश्यप व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिराकर कांग्रेस व सहयोगी दलों ने दिखाया अपना असली चेहरा, सांसद सुरेश कश्यप व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने लगाए आरोप
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:08 PM IST
Link Copied
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने विरोध किया है और उसे संसद में पास नहीं होने दिया। इसके बाद देश की 50 प्रतिशत आबादी वाली महिलाओं में अब कांग्रेस समेत उसके सहयोगी दलों में रोष पनपा है। यह आरोप नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद सुरेश कश्यप व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखने का काम कांग्रेस ने किया है। जबकि मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया था। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम गिरने के बाद कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जश्न मना रहे हैं। इससे साफ होता है कि उनके मन में महिलाओं के लिए कितना स्थान है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जब भी जन कल्याण को लेकर बिल लेकर आती है कांग्रेस व उसके सहयोगी दल विरोध करते हैं। कश्यप ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी। लेकिन कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएं आगे बढ़े और संसद में भी उनकी बराबर की भागीदारी हो। इसी मानसिकता के आधार पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने और उन्हें 33 प्रतिशत चुनाव में आरक्षण देने के मकसद से लाये गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिरने का काम किया है। डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने डाका डाला है। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराकर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल आज जश्न मना रहे हैं लेकिन आने वाले समय में महिलाएं कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगी। देशभर में आज कांग्रेस की महिला विरोधी सोच का विरोध हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, कोषाध्यक्ष प्रदीप विज, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, संजय चौहान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।