{"_id":"6a75addfbb13ecb2e20ec7ec","slug":"video-horticulture-gains-momentum-in-sirmaur-3675-fruit-bearing-saplings-provided-on-subsidy-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सिरमौर में बागवानी को मिली रफ्तार, अनुदान पर मिले 3,675 फलदार पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सिरमौर में बागवानी को मिली रफ्तार, अनुदान पर मिले 3,675 फलदार पौधे
प्रदेश सरकार बागवानी को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बागवानी विभाग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत जिला सिरमौर के बागवानों को रियायती एवं अनुदान आधारित दरों पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विभाग के अनुसार वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान अब तक जिले में कुल 3,675 फलदार पौधों का वितरण किया जा चुका है। इनमें आम, नींबू, अमरूद, अनार, किन्नू, जामुन, कटहल और अंजीर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ बागवानी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और जिले में फल उत्पादन का दायरा भी बढ़े। विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार नाहन में 830, पांवटा साहिब में 300, शिलाई में सर्वाधिक 1,203, राजगढ़ में 400 तथा पच्छाद में 942 फलदार पौधे अनुदान के आधार पर वितरित किए गए हैं। बागवानी विभाग का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान आधुनिक बागवानी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में फल उत्पादन को भी नई गति मिलेगी। ग्राम नागोली के काकूराम ने कहा कि सरकार की ओर से अनुदान पर गुणवत्तायुक्त फलदार पौधे उपलब्ध कराए जाने से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। वहीं ग्राम सैन की सेर की सीमा ने बताया कि इस योजना से उन्हें बागवानी का अच्छा अवसर मिला है और भविष्य में फल उत्पादन बढ़ने से अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित होगा। इसी गांव के सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कम लागत पर गुणवत्तायुक्त पौधे मिलने से किसानों का उत्साह बढ़ा है और आने वाले वर्षों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद है। विक्रम ने बताया कि उन्होंने बागवानी विभाग से लगभग 100 फलदार पौधे प्राप्त किए हैं। उनका कहना है कि अनुदान पर पौधे मिलने से बागवानी को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।