{"_id":"69eb5c59aa38f589000668a9","slug":"video-sirmour-department-on-alert-to-prevent-wastage-including-chlorination-of-drinking-water-tanks-during-summer-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: सिरमौर में गर्मियों में पेयजल टैंकों के क्लोरिनेशन समेत बर्बादी रोकने के लिए विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: सिरमौर में गर्मियों में पेयजल टैंकों के क्लोरिनेशन समेत बर्बादी रोकने के लिए विभाग अलर्ट
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 05:34 PM IST
Link Copied
जल शक्ति विभाग जिला सिरमौर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने कहा कि गर्मियों के सीजन को लेकर जल शक्ति विभाग ने जल आपूर्ति सुचारू बनाने के लिए कमर कसी है। जिला के सभी स्थानों पर पेयजल टैंकों की क्लोरिनेशन करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू बनाए रखने को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा पेयजल की बर्बादी रोकने और पेयजल बर्बाद करने वाले उपभोक्ताओं पर भी शिकंजा कसने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। राजीव महाजन ने नाहन में पत्रकारवार्ता में कहा कि गर्मियों में अक्सर पेयजल सप्लाई को लेकर कई तरह की समस्याएं रहती हैं। ऐसे में विभाग ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जहां गर्मियों में बीमारियों की रोकथाम को लेकर पेयजल टैंकों का क्लोरिनेशन किया जा रहा है तो वहीं पर्याप्त मात्रा में लोगों को पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए भी विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का 48 घंटे के भीतर समाधान करने को लेकर भी विशेष टीम और शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किया गया है । ताकि लोगों को किसी भी तरह से समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गर्मियों में लोगों के घरों पर रखे पेयजल टैंकों के ओवरफ्लो होने के बाद बर्बाद होने वाले पेयजल को लेकर शिकंजा कसा जाएगा और ऐसे लापरवाह उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।