{"_id":"6a21418e7c1e30b8030fe68a","slug":"video-sirmour-unemployed-candidates-appear-for-interviews-to-become-physical-education-teachers-in-nahan-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में शारीरिक शिक्षक बनने के लिए बेरोजगारों ने दिये साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में शारीरिक शिक्षक बनने के लिए बेरोजगारों ने दिये साक्षात्कार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:42 PM IST
Link Copied
जिले के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नाहन में बैचवाइज आधार पर चल रही शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया वीरवार को पूरी हुई। जॉब ट्रैनी के आधार पर शारीरिक शिक्षकों के 30 पद भरने के लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय नाहन में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन नाहन, सराहां और शिलाई से आए युवाओं ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया। जबकि अंतिम दिन वीरवार को पांवटा साहिब, कमरऊ, राजगढ़ और संगड़ाह से आए अभ्यर्थियों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया। काउंसलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विभाग की ओर से तीन-तीन कक्ष स्थापित किये गए थे। गौरतलब रहे कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सिरमौर जिले के लिए आवंटित 30 पदों में विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए सर्वाधिक 11 पद रखे गए हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4, ओबीसी के लिए 5, ओबीसी बीपीएल के लिए 2, एससी (यूआर) के लिए 4, एससी बीपीएल के लिए 2 और एसटी (यूआर) के लिए 2 पद आरक्षित हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय राजीव ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिले के लिए 30 पदों पर बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भर्ती के लिए कट-ऑफ तिथि भी निर्धारित की गई थी। सामान्य वर्ग में 31 दिसंबर 2005 तक के बैच वाले अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। वहीं ईडब्ल्यूएस के लिए दिसंबर 2006, जनरल डब्ल्यूएफएफ के दिसंबर 2007, ओबीसी बीपीएल के दिसंबर 2007, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ के दिसंबर 2025, एससी यूआर के दिसंबर 2007, एससी बीपीएल के दिसंबर 2008, एससी डब्ल्यूएफएफ के दिसंबर 2025, एसटी यूआर के दिसंबर 2007 और एसटी बीपीएल के दिसंबर 2008 तक के बैच के पात्र उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।